चाहा है तुझको
चाहूँगा हरदम
मर के भी दिल से
ये प्यार न होगा कम
तेरी याद जो आती है
मेरे आँसू बहते हैं
अपना तो मिलन होगा
पल पल यह कहते हैं
क्या यह ज़िंदगानी है
बस तेरी कहानी है
बस तेरी कहानी है
ये जो ज़िंदगानी है
चाहा है तुझको...
तेरी वो बातें
वह चाहत की रस्में
ज़ूठे थे वादे
क्या झूठी थी कसमें
जाने तमन्ना
क्या ये सच है
बस इतना कह दे
टूट जाये ना लम्हा
ऐतबार का
दे कोई सिला
मेरे इंतज़ार का
चाहा है तुझको
चाहूँगी हरदम ....
तेरी हूँ तेरी
जो चाहे कसम ले ले
मुझको हमराही
तू अपने ग़म दे दे
सारी उमर है मुझको
दर्द जुदाई का सहना
रास्ते में कोई है
मंज़िलें मेरी
मेरे साथ जाएँगी
मुश्किलें मेरी
चाहा है तुझको
चाहूँगा हरदम
मर के भी दिल से
ये प्यार न होगा कम
तू सामने है मेरे
फिर क्यूं ये दूरी है
तुझे कैसे बताऊँ मैं
मेरी क्या मजबूरी हैं
यह भी कोई जीना है
सिर्फ आंसू पीना है
सिर्फ आंसू पीना है
यह भी कोई जीना है.