Hindi Quote in Blog by NR Omprakash Saini

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुसाइड करना कोई समस्या का हल नहीं।।

मौत को गले लगाना कोई समस्या का समाधान नहीं है।। स्टूडेंस लाइफ, वैवाहिक जीवन, या बिजनेस लाइफ समस्या तो हर मोड़ पर आती है। जिसे हम स्ट्रगल बोलकर फेस कर सकते है ओर करते भी हैं।। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रत्येक सुबह सूरज निकलने के साथ एक नहीं चुनौती, मुश्किलें ओर समस्या उदय होती है।। इससे लड़ना सीखो।।
अगर आपको कोई समस्या हो तो उसका समाधान निकालो अगर आप से नहीं होता है तो अपने करीबी की मदद लो।। मगर बिना कोई कोशिश किए मौत को गले मत लगाओ यार।।


आप से अपील

1. अपने आपको व्यस्त रखें। अपने अच्छे - बुरे विचारों को डायरी में लिखें
2. अगर एकांत वास पसंद है तो अकेले रहे वरना अपने करीबियों के टच में रहे।।
3. दूसरों की लाइफ जीना बंद करे ओर अपने सिद्धांतों को बुनकर उनको फ़ॉलो करने की कोशिश करें।।
4. सफल व्यक्ति की जगह स्ट्रगलर को फॉलो करें ओर उनके के बारे में पढ़े।।
5. गलती करे उसे सुधारे ओर उससे सीखे।।
6. हमेशा इस बात को चिंतन करे की कोई भी समस्या स्थर नहीं रहती। उसका समाधान भी होता है।।
7. एक कोई भी ऐसी किताब "उपन्यास, महान व्यक्ति की जीवनी, कहानी - कविता व साहित्यक रचनाओं" पढ़ना आदत बनाए।।
8. एक अच्छी रूचि बनाए उसके लिए समय निकालें।।
9. सुबह जल्दी उठकर योग करने की आदत डाले( स्पेस्ली स्टूडेंट)।
10. पढ़ाई के साथ एक प्रोफेशन चुने ओर किसी की सुने बगैर उसको फ़ॉलो करते रहे।।(स्पेसली स्टूडेंट) ।।

करीबी रिश्तेदार, मित्र, साथी, प्रेमी, प्रियजन से अपील

1. अपने खुद के अलावा अपने करीबियों के लिए भी समय निकाले। ज्यादा नहीं तो सप्ताह में एक बार मिले या बात करे।
2. दुसरो की समस्या को सुनते वक्त अपनी खुद की समस्या को साइड में रख दे।
3. अपने बच्चो के साथ दूसरे बच्चो से तुलना नहीं करे। यहां प्रत्येक व्यक्ति यूनिक है।।
4. कोई भी फैसला सोपने से पहले उस व्यक्ति से बात करे जिसके जीवन से वह जुड़ा हुआ है।
5. जरूरत से ज्यादा प्यार देना बंद करे ओर जरूरत से ज्यादा डराना व जिम्मेदारी देना बंद करें।।
6. कोई फैसला, जिम्मेदारी, सपने सोपने से पहले सम्बन्धित व्यक्ति की क्षमता व सक्षमता दोनों का आंकलन करे।।

धन्यवाद।।

Hindi Blog by NR Omprakash Saini : 111616690
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now