Hindi Quote in Blog by Ruchita Gabani Kakadiya

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

अजीब होता है ये एक तरफा प्यार यारो,
बस उसे दूर से देखते रहो, और उसकी खुशी में ही अपनी खुशी समझ कर खुश रहो ।

उसकी एक झलक देखने के लिए दिन भर तड़पने का मज़ा ही कुछ और है,
और इतेफाक से जो उसका दीदार हो जाए, तो अपनी किस्मत पे इतरा के खुश रहो ।

उसके बारे में जानने की बेचैनी भी है, और दूसरों से ये जज़्बात छुपाना भी है,
ये दोहरी बातों में उलझते हुए ही खुश रहो ।

उसकी एक मुस्कान जब दिल की धड़कने तेज़ कर देती है,
तब उन बेक़ाबू धड़कनो को काबू करके खुश रहो ।

और जब गलती से ही सही, वो अपनी तरफ देखके मुस्कुराए,
तो हाए..आसमान में उड़ते पंछियो को खुदसे नज़दीक महसूस करके खुश रहो ।

उसे पाना अपनी किस्मत में नही, ये जान कर भी,
उसकी चाहत के नशे में गुम रहे कर ही खुश रहो ।

सच हो या मन का वहेम,
दुनिया के सबसे खूबसूरत अहेसास में दो पल की ही सही,
जो खुशी है, उस खुशी में ही खुश रहो ।

~ रुचिता गाबाणी

Hindi Blog by Ruchita Gabani Kakadiya : 111616202
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now