कई दफा किस्से और कहानियों में ढूंढते हैं हम अपने किरदार को
कभी कुछ हसीन पलों में तो कई बार कुछ गमगीन...
हम अक्सर सोचते रह जाते हैं कि काश हम भी ऐसा कुछ कर पाते तो
लेकिन यह सोचने में ही जिंदगी हर दफा अपना दाऊ खेल जाती
कई दफा किस्से और कहानियों में.... Bindu 🌺
हम सोचते कि काश हम भी यह कर पाते लेकिन बस यह सोचते ही हम रह जाते है
अच्छे विचार पढ़ता तो हर कोई है पर क्या उस अच्छे विचार को हम अपनी जिंदगी में उतार पाते हैं
किस्से और कहानियां में ही अक्सर जांबाज और शक्तिशाली लोग पाए जाते हैं
क्यों हम हर बार किस्से और कहानियों में ही अपने आपको ढूंढते रह जाते हैं
मिली है यह जिंदगी तो चलो इसे जी भर के जी लिया जाए
कुछ अपने भी हिस्से के किस्से हो और कहानियां हो
चलो हम अपनी ही राह सजाए ...
किससे और कहानी में क्यों ढूंढे हम अपने किरदार को चलो हम अपनी ही कहानी के किरदार को अपनाएं
10:08 23/11/20