#लव_जिहाद
पहले कभी कभार सुनने में आने वाला यह शब्द अब सबके ओठों पर है । मिडिया से लेकर नेताओं तक अब इसका खुलेआम प्रयोग कर रहे है ।शुरुआती दिनों में हमे लगता था के इस का प्रयोग किसी और मुद्दों की तरह होकर कहीँ गुमनामी में चला जाएगा लेकिन इस शब्द की खासियत यह है के यह अब बीजेपी शासित मंत्रीयों, मुख्यमंत्रीयों को अपनी कुर्सी बचाने का काम कर रहा है । एक तरफ सामान्य जनता भ्रमित हो चुकी है, अब उनके दिमाग से उस वायरस को कोन निकालेगा या इसका डोस वक़्त के साथ ज्यादा ही बढ जाएगा, यह वक़्त ही तय करेगा ।
मिडिया रिपोर्ट्स अनुसार अब कुछ बीजेपी शासित राज्यों में लव जिहाद को लेकर सख्त क़ानून बनेगा । अब यह कानून बनाकर उस-उस प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी जरूर बचा लेंगे इसके कोई शक नही । साथ ही इसका प्रचार-प्रसार का ठेका भारतीय गोदी मिडिया को दे दिया गया है । अब इस भसड में कुछ नईं बातों को जोड़कर, नया कांड जनता में प्रसारित किया जाएगा । अगर ऐसा कुछ कानून बनता है या टेलीविजन पर डिबेट चलती है तो आप टेलीविजन देखने से बेहतर है आप अपनी फैमिली के साथ वक़्त गुजारे । सुप्रीम कोर्ट के अनुसार मन को शांति होगी, इसमें सुप्रीम कोर्ट कुछ नही कर सकती - वजह आप कुछ भी समझे ...
लेकिन लव जिहाद को लेकर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जिस तरह उछल-कुद कर रहे है उससे केंद्रीय बीजेपी याने सिधे तौर पर पीएम नरेन्द्र मोड़ी खिलाफ़ राय रखते है । अब तक केंद्रीय जांच एजेंसी को इस तरह का एक भी मामला नही मिला है ।
जिसमे यह साबित हो सके के कोई मुस्लिम युवक अपना नाम बदलकर किया अन्य मज़हब के युवती को फसाकर उसका जबरन धर्मांतर किया हो ।
और ऐसे कानूनों से दुनियाभर भर भारत की जो छवि देखेगी वह और ही मसला है । नरेन्द्र मोदी सरकार भारत में निवेश लाने के लिए जो प्रयास कर रही है, उसपर ऐसे मामले, कानून निराशाजनक काम करेंगे ।
इस तरह के कामों की इस्लाम में कोई जगह नही है । इस्लाम ऐसे कामों से रोकता है ना की बढ़ावा देता है । अगर अक़्ल के अंधे खराबी निकालना चाहें तो अजिम प्रेमजी जैसी शख्सियत में भी निकाल रहे है । याने कुछ लोगों की मुस्लिमों का नाम आ जाने से कितनी जलती है इसका जिता-जागता उदाहरण है ।
अगर इन लोगों को इनके ही मज़हब के लोगों की या महिलाओं की कुछ चिंता होती तो पहले यह लोग बलात्कार पर सख्त कानून बनाने की कोशिश करते । लेकिन इन्हें इस बात की कोई परवाह नही है - बाकी आप समझदार है ।