भाई - बहन का प्यार ,
होता है बचपन मे सब से प्यारा
जैसे जैसे बढ़ते जाते ,
दूरियों के निशान आते जाते
बहन बन जाती भाई के लिए बोझ
ना चाहां कर भी बहन हो जाती
भाई-बहन के रिश्ते में कमजोर
भाई के घर रहे खुशिओ का संसार
इस लिए कर लेती वो
अपने भाभी की खुशिओ से प्यार
भाई -भाभी का रिश्ता रहे हमेशा मजबबूत
इस लिए बहन हो जाती अपने भाई के घर से दूर
भाभी जो नहीं चाहती, बहन का घर आना
राखी पर फिर बहन बनाती
भाई के घर ना जाने का बहाना
क्यों भूल जाती भाभी ,
वो खुद भी तो है किसी भाई की खुशिओ का संसार
कहा चला जाता है , तब
बहन -भाई के रिश्ते मे,
वो बचपन का वाला प्यार....
navita 🎼