हे कृष्णा ! मुझे बस तेरी आंखों से ही देखनी है यह दुनिया
तेरी आंखों से ही दुनिया देखनी है मुझे
क्योंकि तेरी आंखों से सारी दुनिया लगती है मुझे रंगीन
बाकी तो सारा जमाना लगता है मुझे बेरंगी ....
तेरी दृष्टि से देखनी है दुनिया मुझे
मैं देख सकूं उन पाखंडी यो को उन लालचीओ को
और फिर भी मेरे होठों पर हंसी बरकरार रहे
हे कृष्णा मुझे देखनी है यह दुनिया सिर्फ तेरी आंखों से
मैं चाहती हूं मेरा हर एक कर्म नेकी के लिए ही बने
अगर हो उसमें कुछ छल कपट तो वह कर्म ही ना बने
मैं चाहती हूं रहूं मैं सदा तेरी ही शरण में Bindu 🌺
मेरे माथे पर सिर्फ तेरी ही दुआ बनी रहे
कभी किसी से कुछ नहीं चाहती केवल तेरे सिवा
मैं चाहती हूं मैं सबको दे सकूं पर किसी का कुछ ना लूं
हे कृष्णा ! बस इतनी कृपा बनाए रखना
🙏 जय श्री कृष्णा 🙏 १७/०४/२०