शानदार कविता ..
# विषय .दीपावली ***
आओ साथीयों दीपो ,संग दीपावली मनाये ।
मन के मेल को दूर कर ,भीतर उजाला सजाये ।।
स्नेह भरी दृष्टि से ,प्रेम के रंग सब में सजाये ।
भाईचारे की ज्योत जलाये ,रिश्तें नये बनाये ।।
मानवता की पूजा करें ,सबको खुशहाल बनाये ।
माँ लक्ष्मी से आशिष पाये ,सबके भंडार भर जाये ।।
देश से बिमारी भगाये ,निरोगी तन सब पाये ।
नयी आशा नयी उमंग से ,जीवन ज्योत जलाये ।।
सबके मन मंदिर में ,अनुराग की ज्योत जलाये ।
एक दुसरे के सहायक होकर ,मानव तन सजाये ।।
https://www.instagram.com/p/CHjgoGqhuJ_/?igshid=rm7zfksliild