#बिहार_इलेक्शन
देर रात बिहार विधानसभा चुनाव के स्पष्ट नतीजे घोषित हो चुके । आशा करते है कें नितीश कुमार अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ देंगे और जो इन 15 साल में नही कर पाए वह इन पाँच साल मे सही मायनों में सुशासन लाने का प्रयास करेंगे ।
इन सब मामलों में बीजेपी अपना हेतु प्राप्त करने में पुरी तरह से सफल हो चुकी है । 2014 के बाद से देशभर में वह जिस प्लानिंग से चल रही है वह उसने बिहार में बखुबी साध्य किया । चिराग पासवान को सामने रखकर उसने नितीश कुमार पर अपना पुरा कंट्रोल जमा लिया । अब नितीश जी की हालत आने वाला वक़्त ही सही बता सकता है । मुझे लगता है के जब वह बीजेपी की कुछ मामलों में आलोचना करते थे या किसी फैसले पर अपना अलग राग लापते थे अब वह उसके भी हक़दार नही बचे !
जिन भी राज्यों में बीजेपी अपने सहयोगि पार्टियों से छोटा मुकाम रखा करती थी बहोत से जगह वह उन से ज्यादा सीटों पर कामयाबी हासिल करने में सफल हो चुकी । अच्छा हुआ महाराष्ट्र में शिवसेना ने सही फैसला किया वरना हालत कुछ ऐसे ही देखने को मिलते ।
इन सब में तेजस्वी यादव हार कर भी बाजी मार गए । हैदराबाद से निकलने वाली पार्टी देश के किसी भी कोने में चुनाव लड़ सकती है और जित भी सकती है, यह साबित हो चुका । अब AIMIM और काँग्रेस में वोट कटुआ कोन है यह अब आप ही तय करे !