# कविता ***
# विषय .मुलाकात "
आज उनसे ,मुलाकात हो गयी ।
दिल की बात ,अंखियों ही अंखियों में हो गयी ।।
दिल की खुशी ,आज मोर की तरह नाच उठी ।
उनकी तस्वीर ,सुहानी आँखों में बस गयी ।।
प्रेम की धटा ,बरबस दिल पर बरस गयी ।
उनकी मधुर बात ,दिल को भा गयी ।।
जीवन की हसीन शाम ,रंगीन हो गयी ।
मन की मुरादें ,देखते ही पुरी हो गयी ।।
उनको देख कर ,दिल के अरमान की दीपावली हो गयी ।
उनके दीदार मात्र से ,मन की अभिलाषा पुरी हो गयी ।।
प्यासे चातक को ,स्वाति की बुंद मिल गयी ।
उनकी आहट पाकर ,तमन्नाएं खिल गयी ।।
https://www.instagram.com/p/CHM8VjBh1c4/?igshid=23k4qv7jyp8p