एक दिन तुम्हारी गोद में लेट जाऊंगा,
तुम उंगलियां फिराना बालों में,
मेरा मस्तिष्क वहीं तनाव भूल जाएगा,
फिर चूम लेना माथा मेरा,
हृदय कुछ क्षणभर थम जाएगा,
मैं जो प्यार से देखूं तुम्हें तो
झुककर चूम लेना होंठ मेरे,
तुम्हारा आलिंगन कर सुकून से
तुम्हारी बाहों में जी भर सो लूंगा.!
- ख़ानाबदोश