हार जाना मगर , प्रयत्न करना मत छोड़ना
हो सकता है तुम्हारा आख़िरी प्रयास
ही तुम्हें पहुंचा दे तुम्हारी मंज़िल तक
और इसके बाद की खुशी हर लेगी
तुम्हारे सारे दुःखों को...
एक शीतलता का अनुभव होगा
जो मिटा देगी सारे संतापों को
संघर्ष की सारी पीड़ा तिरोहित हो जाएगी
इसलिए...
हार जाना मगर, प्रत्न करना मत छोड़ना।
-मधुमयी