शानदार कविता ..
# विषय .प्रभु ...
तेरा हूँ पर तेरी महफिल में ,
आना भूल जाता हूँ ।
तुने मुझें जन्म दिया यह ,
जताना भुल जाता हूँ ।।
तेरी कृपा हर पल बरसती ,
यह बात याद रखना भूल जाता हूँ ।
तेरे दर पर आता जरुर हूँ ,
पर शीश झुकाना भुल जाता हूँ ।।
तू सारे जग में व्याप्त है यह ,
बात स्मरण करना भुल जाता हूँ ।
तेरी चाह बिना कोई पत्ता नही हिलता ,
यह दिल में समझना भुल जाता हूँ ।।
तेरी कला का कोई मोल नही ,
पर उसे निहारना भूल जाता हूँ ।
तेरा रुप तो सुदंरता का खजाना ,
पर तेरी तारिफ करना भूल जाता हूँ ।।
https://www.instagram.com/p/CGMx7RHBhxI/?igshid=1q2hvlqvyqbaj