चलो यह वहम भी पाल रखा है
दिल को #तह में संभाल रखा है।
नेताओं के हाथों में देश सौंप कर
खुद को दर्द में पाल रखा है।
चलो यह वहम भी पाल रखा है
दिल को #तह में संभाल रखा है।
कानून भी नहीं चलता अब तो
अपनी चादर भी उधार रखा है।
चलो यह वहम भी पाल रखा है
दिल को #तह में संभाल रखा है।
अच्छे दिनों के आने की आशा में
बुरे दिनों को संभाल रखा है।
चलो यह वहम भी पाल रखा है
दिल को #तह में संभाल रखा है।
सत्ताधीशों के रहते भी सुरक्षित नहीं बेटियां
अब कैसे कहूं कि मोदी ने देश संभाल रखा है।
आम जनता की भी खबर कर ले कोई
जिंदा भी है या सांसों का सौदा कर डाल रखा है।
चलो यह वहम भी पाल रखा है
दिल को #तह में संभाल रखा है।
कुर्सी और पैसे की भूख ही कुछ ज्यादा है
कोई बात नहीं देश की बात में क्या खास रखा है।
चलो यह वहम भी पाल रखा है
दिल को #तह में संभाल रखा है।
#Arjuna Bunty
#तह