Hindi Quote in Poem by Abha Dave

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पड़ाव

---------

जिंदगी में अब वह मुकाम आ गया है

ऊपर से खुदा का पैगाम आ गया है

चला -चली का मेला है दुनिया सारी

प्रेम का लब पर अब नाम आ गया है ।



जिंदगी में आए कई पड़ाव ऐसे भी

गुजर गई जिंदगी हँसी -खुशी जैसे भी

लेती है परीक्षा हरदम जिंदगानी यहाँ

मन का किसी को मिलता नहीं वैसे भी ।



वक्त चलता रहता है अपनी ही चाल

गुजरते रहते हैं यूँही साल दर साल

खामोश हो जिंदगी सब सह जाती है

कौन किस से पूछे अब उनके हाल।



आभा दवे

मुंबई

26-9-2020

शनिवार

Hindi Poem by Abha Dave : 111578917
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now