जब तुम नही थे तब एक कल्पना थे तुम
जब तुम नही थे तब एक सपना थे तुम
जब तुम नही थे तब एक अहसास थे तुम
जब तुम नही थे तब एक तरंग थे तुम
आज तुम उजास से भरी जिंदगी हो मेरी
आज तुम हकीकत में जिंदगी हो मेरी
आज तुम सुगंधित सुवास हो जिंदगी में मेरी
आज तुम जीने की वजह हो जिंदगी में मेरी
-Shree