स्त्री हारती हैआंखें
पुरुष जीत लेता है नमी...
स्त्री हारती है हृदय
पुरुष जीत लेता है साथ....
स्त्री हारती है बाहें
पुरुष जीत लेता है होंसला...
स्त्री हारती है देह
पुरुष जीत लेता है जहान....
स्त्री हारती है सुर
पुरुष जीत लेता है संगीत...
स्त्री हारती है प्रेम
पुरुष जीत लेता है करुणा..
हो जाता है बुद्ध...
पर नहीं जीत पाता कभी
स्त्री का मन....❣