यार यह रवैया बड़ा दुखी कर गया !!!
महाराष्ट्र के कई इलाकों में पिछले 10-12 दिनों से भारी बारिश पड़ रही है । रोज थोड़े बहोत प्रमाण पर बारिश रोज दर्शन दे रही है । किसानों को अन्नदाता और ऐसी अनेक उपमाएँ दी गई जो आम जनता उसे सुनकर बड़ी खुश हो जाती है और कम अक्ल के कारण उनके मुद्दों/परेशानियों को भुलाकर उनके प्रति कृतज्ञता दिखाती है । (शायद भगवान् ही समझ बैठती है)
इस बारिश का असर मुंबई मे रहने वालों को भी हुआ । खास कर वहाँ आम से खास जनता को । इसी का ख्याल रखते हुए मेन स्ट्रीम की मिडिया ने खास शो चलाए, वह चलाने भी चाहिए थे लेकिन लगातार बारिश के कारण किसानों की फसलें पुरी तरह से बर्बाद हुई, इस खबर को कोन कवर करना चाहेगा ? क्योंकि आपको ऐसी खबरों में रूचि ही नही है ।