जीना है कितना मुश्किल , इसका विचार कर ले
जीवन है समर भूमि , दो - दो हांथ इससे कर ले
यह युद्ध जीतना ही , जीवन की सफलता है
बिना कर्म किए जग में , फल कहां मिलता है
संघर्ष है पग - पग में , इससे लड़ना ही ज़िन्दगी है
कर्म ही है पूजा , ये रब की सच्ची बंदगी है
जीवन से भागना ही , बुजदिली की है निशानी
ऊपर से सदैव बहता , नीचे को सदा पानी
मानव का जन्म लेकर , नहीं गर्त में है जाना
सदकर्म करें हम सब , यदि पुण्य है कमाना
हर काम सरल लगता , जो उपयोग हीन होता
इससे तो जन्म अच्छा , मानव का नहीं होता
दुनिया में आयें हैं तो , कुछ तो अच्छा कर जाएं
हमें याद करे दुनिया , ये अहसास दिला जाएं
________________
#युद्ध