सोच , विचार और कर्म से , हमें श्रेष्ठ होना चाहिए
शुरुआत घर से हो सदा , फिर मुहल्ले पे आना चाहिए
मोहल्ला दिया यदि साथ तो , गांव गुलज़ार होना चाहिए
गांव गर चमके तो कस्बे की , रंगत बदलना चाहिए
कस्बे की इस चमकार से , प्रदेश का माथा दमकना चाहिए
प्रदेश गर्वित है तो , देश की छवि सदा सतरंगी होना चाहिए
आगाज़ यदि है श्रेष्ठ तो , अंज़ाम श्रेष्ठ ही होएगा
_____________
#श्रेष्ठ