तुझे एक पैगाम लिखा है
उसमें अपने दिल का हर हाल लिखा है
रातो की तन्हाई ओका हिसाब लिखा है
अपने अधूरे सपने ओर अधूरी ख्वाहिशोका एक हिसाब लिखा है
मैंने तुझे आज एक पैगाम लिखा है
तेरी यादो से भरे इस दिल का हाल लिखा है
पढ़कर समझ जाना मेरी हालत को तुम
बस यही सोचकर ये पैगाम लिखा है
आज मैंने तुम्हे अपने दिल का हर जज्बात लिखा है
तुम्हे आज तक जो ना कह सके वो
सारी बाते हमने इस पैगाम मे लिखी है
कितना प्यार करते है तुमसे
बस इसी बात का जिक्र आज लिखा है
बड़ी ही उमीदो के साथ हमने तुम्हे आज ये पैगाम लिखा है
तुझे आज ये पैगाम लिखा है
उसमें अपने दिल का हर हाल लिखा है
हेतल .जोशी ...राजकोट