आज get well soon...
केहने का मन कर रहा है ।
उस दिमागी मरीज़ को
जो समज रहे है कि मैं टूट गई हुं ।।
दिल अब भी खुश होता है
मेरा प्यार के नाम से ।
प्यार अब भी पनप रहा है
मेरे हर एहसासो मे ।।
अभी भी खुश हुं मैं
फूलों की खुशबू से ।
आज भी विश्वास है
उस टूटते तारे पे ।।
आज भी खुश हुं मैं
पंछीओ के चेहेकने से ।
आज भी खुश हुं मैं
उनके साथ गुनगुनाने से ।।
हा टूटी जरूर हु पर ।
बिखरी नही हुं मै ।।
आज भी जिंदा हूँ अपने लिए ।
मरने से पहले मरी नहीं हूँ मैं ।।
हा... get well soon...
केहने का मन कर रहा है ।
उस दिमागी मरीज़ से ।।
✍तमन्ना ~~
#Get -Well