तुम्हारे लिए प्रश्न नहीं होते मेरे पास
केवल उन प्रश्नों के उत्तर होते हैं
तुम्हारे विचारों को सुनने की इच्छा होती है
तुम्हारी उलझनों को समझने का धैर्य होता
उन्हें दूर करने की संतुष्टि होती है
मेरे प्रश्नों के उत्तर नहीं
मेरे अनुत्तरित प्रश्नों का मौन हो तुम..