#सयानी
पहले से अच्छी थी,
बेहतरीन हो गई!
बिटिया रानी छुटकी,
अब teen हो गई।
माथे का काला टीका,
आँगन में बांधा झूला;
पायल की मीठी रुमझुम,
High heel हो गई।
छोटी छोटी बातों में,
माँ पापा को बुलाना।
अब देश की समस्या ,
Pimple हो गई!
घर में जादू की पुड़िया,
सब का दिल जीत लेती!
नन्ही दिये की बाती,
कंदील हो गई...!
©लीना प्रतीश