सजगता शर्त है पहली , कोई भी काम करने की
बढ़े विश्वास अपने पर , नहीं कोई बात डरने की
जरूरत बढ़ गई है अब , हमें सावधान रहने की
कुटुंब जैसे है ये दुनिया , है अब ये बात समझने की
बढ़ा खतरा ज़माने में , हुए निर्भर मशीनों पर
अदा करते हैं कीमत हम , विज्ञानी यकीनों पर
सजग हम हैं तो दुनिया भी , देगी साथ उम्र भर
वरना जिंदगी का क्या , अभी है कल रहे न रहे
#सावधान