Hindi Quote in Poem by Armin Dutia Motashaw

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

पुकार

कान्हा, इस तरह, यूहीं जितेजी मुझे न मारो

दूर से ही सही, मुझे कभी तो पुकारो ।

आवाज़ सुनने को तडप गये है कर्णपट मेरे ;

क्यूँ मुख से अलफाज़ नही निकलते तेरे ?

न बन्सरि की मीठी धुन बुलाये, न तेरे मधुर गीत ;

मेरी पायल है घायल, न तान, न जान, और न संगीत ।

आज तो तेरा हर काम, तेरे हर बंधन तोड दे,

मुझसे, तेरी राधिका से, एक बार फिर नाता जोड़ ले ।

यूह न मोहन मुझे तडपा, न तरसा;

तेरे प्रित की, तेरे प्रेम की बारिश बरसा ।

सुन ले तू पुकार मेरे दिल की, तुझे हर धड़कन पुकारे

कान्हा, तुझे तेरी राधिका, रो रो कर बुलाये ।

Armin Dutia Motashaw

Hindi Poem by Armin Dutia Motashaw : 111504143
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now