Hindi Quote in Thought by Leena Pratish

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#कृष्णkiकविताhai

जनम में जो पाया सलाखा,
भागन में भी हिम्मत राखा।
बच्चन में, खुद से ही साधा।
पास खडी, पर दूर थी राधा।
अपनी रानी को ब्याहने,
राजा स्वयं दौड़कर भागा।
अपनो को ही मार पछाड़ा,
झट से तोडा दंभ का धागा!
जाके सखा, सभी दुखियारे;
एक एक कर सबको तारा।
कोई कहां मगर ये जाना
इतना जीते कितना हारा?!
जो जग तारे, गाड़ी हांके ;
साच जीताने ; खुद को मारा।
कोई काँध टेकन ना पाई,
आप ही पीया, सागर खारा!
सदा सुहासा, बंसी बजाता,
गीता गाता,रास रचाता,
तुझ को जितना जाने पाए ;
तुझ में चाहा जीवन सारा...

© लीना प्रतीश

Hindi Thought by Leena Pratish : 111502435
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now