Hindi Quote in Poem by DrPranava Bharti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#संतुलन

ज़रूरी है संतुलन
हो कोई भी रिश्ता
जो भी हुआ असंतुलित
उसी रिश्ते में पड़ी दरार
मचा जीवन में हा-हाकार
पुरखे थे समझदार
सिखाया संतुलन का महत्व
अब हम ही न चाहें सीखना
कौन है कसूरवार?
प्रकृति सदा सिखाती
दिया उसको दुत्कार
अब भोग रहे परिणाम
अब भी बनें अनजान
कर लें यही जीवन स्वीकार?
न सीखे सूर्य,चंद्र से
न ही रात-दिन से
न ही किया चिंतन
पछतावा है बेकार---
अब भी सोचें-समझें
खोलें अपनी दृष्टि
प्रकृति माँ है,कर देगी क्षमा
अपने रहमोकरम की
करेगी सब पर वृष्टि।।

डॉ.प्रणवभारती

Hindi Poem by DrPranava Bharti : 111499562
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now