Hindi Quote in Motivational by kartikay Charan

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

संघर्ष .....अभी जो बाकि है.....

मदहोश समां , घनघोर बसंत
सब खत्म हो रहा , झर झर के
है आँख भरी , पर पैर सुन्न
फिर भी चलता मै डर डर के

सब दूर खड़े , कोई पास नहीं
सब अपने है , कोई खास नहीं
सब कहते है मैं बीत गया
शायद , अब मुझमे वो बात नहीं

मैं लड़ूँ मरुँ , करूँ जोर- झपट
खुदसे करता कोई घोर कपट
क्या कहदूँ की मैं हार गया
या करदूँ सबको झटक पटक

मनमे गुस्सा है बहुत भरा
अफ़सोस तो उससे ज्यादा है
रोज मैं मरता , लड़ लड़ के
एक दिन जीने का वादा है
सब साथ में हो जो साथ नहीं
सब खास हो जो अब खास नहीं
ये सब चलती हुई बाजी है
ये कोई पूरी ताश नहीं
एक दिन पूरा हो जायेगा
संघर्ष ! अभी जो बाकि है
उस दिन दुनिया भी बोलेगी
ये आग की लगती झांकी है

Hindi Motivational by kartikay Charan : 111483734
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now