Hindi Quote in Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ”

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

उन्नति चाहे जितनी कर लें , हर बात अधूरी रहती है
यदि अंतस में ना दीप जलें , जन - जन में दूरी रहती है
उन्नति में है यदि व्यापकता , दायरा बड़ा यदि होता है
आगे बढ़ते सब लोग जहां , देश आगे खुद बढ़ जाता है
हम बढ़ें मगर रोकें न राह , किसी और की जो बढ़ना चाहे
हम चढ़ें हिमालय पर बेशक़ , रोकें न राह जो चढ़ना चाहे
समान मिले सबको अवसर , पुरुषार्थ अपना दिखलाने को
शिकवा और शिकायत हो न कभी , कोई बात न हो झुठलाने को
समता का भाव हो जीवन में , परहित के मर्म को समझें हम
सबका उत्कर्ष ही उन्नति है , इस उन्नति के धर्म को समझें हम


#उन्नति

Hindi Poem by सुधाकर मिश्र ” सरस ” : 111480177
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now