Hindi Quote in Motivational by Pawan Singh

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#अद्वितीय

मेरा देश अद्वितीय यारों, इसके जैसा कोई नहीं ।
सब मिलजुल कर रहते यारों, ऐसा देश कहीं नहीं ।
बांटें एक दूजे के गम,खुशियाँ फैलाते हैं हम।
दुश्मन कितना जाल बिछा ले,मिल कर तोड़ेंगे भी हम ।
गंगा, जमुना है पहचान, इसकी कभी घटे न शान ।
मुँह तोड़ेंगे दुश्मन का,आओ मिलकर लें हम ठान ।
मुश्किल समय है मत घबराना, भड़कावे में कभी न आना ।
गद्दारों को तुम पहचानो, इनकी बातों में न आना ।
आओ इसको करें नमन,ऊँचा इसका शीश उठायें ।
जब तक सांसों में है सांस, इसके गुण गाते ही जाएँ ।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

Hindi Motivational by Pawan Singh : 111478733
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now