Hindi Quote in Shayri by Johnny Ahmed क़ैस

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कितना आसान है

कितना आसान है दुनिया में दिखावा करना
किसी की ख़ुदकुशी पे कोई भी दावा करना।

जब तलक़ ज़िन्दा थे न था कोई रिश्ता उनसे
सबको यहाँ आता हैं मातम पे तमाशा करना।

आग में जलके हो गया है बदन खाक़ उसका
चिता की आग में अब रोटियाँ सेंका करना।

उसके ख़्वाबों की लिस्ट थी बड़ी ही लंबी सी
उसके ख़्वाबों को सुनाने का भी सौदा करना।

एक आद रोज़ यहीं होगा सभी चेनेल्ज़ पर
फिर आराम से नई खबरें परोसा करना।

©johnnyahmedqais

Hindi Shayri by Johnny Ahmed क़ैस : 111476273
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now