Hindi Quote in Song by Deeps Gadhvi

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आपकी नज़रों ने समझा
प्यार के काबिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठेहर जा
मिल गयी मंजिल मुझे
आपकी नज़रों ने समझा

जी हमें मंज़ूर है
आपका ये फैसला
जी हमें मंज़ूर है
आपका ये फैसला
केह रही है हर नज़र
बन्दा परवर शुक्रिया

हँस के अपनी ज़िन्दगी में
कर लिया शामिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठेहर जा
मिल गयी मंजिल मुझे
आपकी नज़रों ने समझा

आपकी मंज़िल हूँ मैं
मेरी मंज़िल आप हैं
आपकी मंज़िल हूँ मैं
मेरी मंज़िल आप हैं

क्यों मैं तूफाँ से डरूँ
मेरा साहिल आप हैं
कोई तूफानों से कह दे
मिल गया साहिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठेहर जा
मिल गयी मंजिल मुझे
आपकी नज़रों ने समझा

पड़ गई दिल पर मेरे
आपकी परछाईयाँ
पड़ गई दिल पर मेरे
आपकी परछाईयाँ
हर तरफ बजने लगीं
सैकड़ों शहनाईयां
दो जहां की आज खुशियाँ
हो गईं हासिल मुझे

आपकी नज़रों ने समझा
प्यार के काबिल मुझे
दिल की ऐ धड़कन ठेहर जा
मिल गयी मंजिल मुझे
आपकी नज़रों ने समझा।

-Raja Mahendi Ali Khan

Hindi Song by Deeps Gadhvi : 111471897
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now