Hindi Quote in Poem by Rajni Gosain

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

डाकखाने का डाक बाबू
जब अपनी साइकिल पर
चिट्ठियों का थैला लेकर
गाँव की गलियों में आता
तो घर की चौखट पर
अधखुले दरवाजे के पीछे
घूँघट की ओट से दो आँखे
डाक बाबू की राह तकती
आज तो उसके नाम की भी
जरूर कोई डाक होगी
पुकारेगा डाक बाबू उसका नाम
बलम परदेसी ने चिट्ठी
जरूर भेजी होगी
उम्मीद का चिराग
बुझ जाता हैं
जब डाक बाबू
दरवाजा पार करके
दूसरी चौखट पर
पहुँच जाता हैं
खटाक से वो अधखुला
दरवाजा बंद हो जाता हैं
कल फिर चौखट पर
घूँघट के पीछे छुपी
दो जोड़ी आँखे
राह तकेंगी डाक बाबू की
कल फिर इन्तजार होगा
बरस से तरसाने वाली
एक निगोड़ी चिट्ठी का

Hindi Poem by Rajni Gosain : 111459320
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now