Hindi Quote in Poem by UDAY RAJ

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

नई कविता यहाँ से पढ़े :- blogspot.com ">udayrajpoems. blogspot.com

शीर्षक :- प्रेम का महत्व


ये प्रेम भी क्या चीज है
जिसको मिल जाए
वो दीवाना बन जाए
जिसको ना मिले
वो बेगना बन जाए

कहने को ये दुनिया,बड़ी बेगानी है जरूरत है, की इस
दुनिया मे प्रेम भर जाए
ताकि ये दुनिया बेगानी से
दीवानी बन जाए ।

प्रेम कोई सख्त लोहे का टुकड़ा नही
बल्कि नरम मोम का टुकड़ा है
जो हर मोड़ पर मिल जाता है
बस जरूरत है की ,
प्रेम को निभाने वाला कोई मिल जाए

इस दुनिया का अनमोल
नवरत्न ही तो प्रेम है
जिसका कोई मोल नही
और मोल भी लगाएं तो
उसका कोई तौल नही ।

ये प्रेम भी क्या चीज है
जिसको मिल जाए
वो दीवाना बन जाए
जिसको ना मिले
वो बेगना बन जाए ।

उदय राज ✍️

ऐसे ही नई कविता पढ़ने के लिए इस
website पर जाए :-
udayrajpoems . blogspot.com

Hindi Poem by UDAY RAJ : 111437830
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now