"परिचय" एक दैत्य का
देखो ! कैसी विपदा है आई
चलकर चीन से, पूरी दुनियां में छाई
मचा दिया खौफ़ का तूफान
और अपने साथ मौत का, सामान है लाई
है कौन ये, इसका परिचय कराओ भाई
चहूं ओर कोविड - 19 (कोरोना ) नाम कहलाई
अब इसने बहुत तबाही है मचा डाला
दहलाकर, पूरी दुनियां में इतिहास रचा डाला
इसे जड़ से, भगाना ही होगा
हम सभी, को प्रण निभाना ही होगा
रखकर सुरक्षित अपने- आपको
इसका नामों निशान, मिटाना ही होगा
..... ✍️पुष्पा शर्मा