दुनिया में आगमन और पहला परिचय मां से, मुट्ठी बंद किए हुए शायद इसलिए की कही कोई छीन ना ले जाए मगर क्या???
फिर अन्य लोगो से परिचय
और उस परिचय से प्राप्त की खट्टी मीठी यादें, और उन यादों से लोगो के प्रति बने विचार और अनुभव का विकास
परन्तु विकास का क्रम क्या???
अक्षर से परिचय के बाद शब्दों का क्रम और फिर शायद वाक्यों को पढ़ना फिर किताबो से परिचय इसलिए जिससे बुध्दि का स्तर बढ़े परन्तु सहज ज्ञान का क्या???
किसी प्रतियोगिता द्वारा प्रथम बार सफलता या असफलता से पहला परिचय परन्तु फिर निर्भीकता का क्या???
.
.
.
मृत्यु से परिचय दोनों हाथो को फैला कर दुनिया से अलविदा कहना शायद इसलिए कि देखो साथ कुछ नहीं का सका या इसलिए को जिसका जो भी लिया ले जाओ जो चाहों परन्तु क्या
**परिचय समाप्त**
#परिचय