मेरा नाम ही मेरी पहचान है
नाम से जो जानें मुझको
मेरे लिए वही सम्मान है
दौलत का मुझे लोभ नहीं
कला में बसती मेरी जान है
कला से जो मिले इज़्ज़त
वही मेरे लिए ईनाम है
परिचय की मोहताज़ नहीं
मेरी कला ही मेरी पहचान है
वही मेरा परिचय वही मेरा नाम है
कला ही मेरी ज़िंदगी का दूसरा अंजाम है
#परिचय