इस वर्ष एक नए वायरस का परिचय हम सब से हुआ है। ना जाने अभी और क्या क्या नया परिचय होगा इस वर्ष मे। एक नया शब्द लॉक डाउन से भी बहुत परिचय हो गया है। एक लॉक डाउन खत्म होने से पहले अगली तारीख से परिचय करा दिया जाता है। अब तो इस बात से भी डर लगने लगा है कि अब किस नयी सावधानी का ध्यान रखना होगा। अपनों से गले मिलना तो दूर अब हाथ नहीं मिला सकते। लगता है कि हमने अपनी आजादी का कुछ ज्यादा ही फायदा उठा लिया है। पर अब कुछ नहीं हो सकता। अब हमे आगे आने वाले समय के लिए तैयार रहना होगा। अपने नई पुरानी पीढी को इस के बारे में परिचय कराना होगा ताकि सभी आने वाले समय में स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें।
#परिचय