#शिकार
कोई दोषारोपण करने का
किसी को भी अधिकार नहीं,
स्वाभिमान पर अब अपने
आक्षेप कोई स्वीकार नहीं,
दुराग्रही कोई भी हो
कदापि वो अंगीकार नहीं,
हो सहयोगी तो स्वागत है
जीत नहीं और हार नहीं,
अस्मत का अब आखेट नहीं
इंसान हैं हम शिकार नहीं।

Hindi Poem by Rama Sharma Manavi : 111431513

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now