क्या है माँ???

माँ वो है जिसने हमे जन्म दे के अहसान किया,
पर कभी उस अहसान का बदला नही मांगा।।
माँ वो है जिसने अपनी खुशियो को कुर्बान किया,
पर हमारी खुशियों को बर्बाद न होने दिया।।
माँ वो है जिसने खुद भूखा रहकर हमे खिलाया,
पर हमें खुद की भूख का अहसास भी न होने दिया।।
माँ वो है जिसने पूरे घर को जोड़ कर रखा,
पर उसको कई बार अंदर से टूटते हुए देखा।।
माँ तो वो है जिसके कदमों में ख़ुदा ने जन्नत की जगह बनाई है,
पर उसी माँ के लिए उसकी औलाद अपने घर में तक जगह न बना पाई है।।


love u maa😘😘

Hindi Motivational by Tasleem Shal : 111428531

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now