ये एक प्यारा सा रिश्ता हे, इसे अछुता सा रेहने दो,
शादी हे ये, इसे दो दिलों के मिलन सा रेहने दो,
मायके की याद उसे आपके विश्वाश मे रेहने दो,
दुल्हन को बेटी सी तो दूल्हे को बेटा सा रेहने दो।
सात वचनो मे उसे एक उम्मीद सा रेहने दो,
जिन्दगी के सफर मे उसे अपने साथ सा रेहने दो,
घर के आंगन मे अपने इसे तुलसी सा रेहने दो,
दुल्हन को बेटी सी तो दूल्हे को बेटा सा रेहने दो।
#दूल्हा