Hindi Quote in Poem by Lakshmi Narayan Panna

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#वो प्यार कर गई
#(गीत)

नज़रें मिला नज़र से दिल पे वार कर गई ।।
शुरूर-ए-इश्क़ बे ख़बर ख़ुमार कर गई ।।
वो प्यार कर गई ,
या दिल के पार कर गई ।।2।।

आकर मेरे ख़्वाबों में वो इक़रार कर गई ।
पेशे नज़र ओ अश्किया इनकार कर गई ।।
मुस्कुरा के वो बोली कि I Hate you जानू ,
अदा-ए-हुस्न नफ़्स बेक़रार कर गई ।।
वो प्यार कर गई ,
या दिल के पार कर गई ।।2।।
खिल खिल हुई गुलाब मेरे दिल की हर कली ,
ख़ुशबू से महकने लगी है प्यार की गली ।
अंगड़ाइयां लेने लगीं घटाएँ अर्श में ,
खिज़ां थी ज़िंदगी ओ नौबहार कर गई ।।
वो प्यार कर गई ,
या दिल के पार कर गई ।।2।।
बिजल की तरह आके ओ मुझसे लिपट गई ,
आँखें हया के वस्ल में खुद ही सिमट गईं ।
नाफ़िज़ हुई जमाल मेरी रूह तक गई ,
जफ़ा-ए-क़ल्ब कातिब-ए-निगार कर गई ।।
वो प्यार कर गई ,
या दिल के पार कर गई ।।2।।
ऐसा जुनून-ए-इश्क़ के बे कस बे ज़ार है ,
उसको जुस्तजू मेरी उसको भी प्यार है ।।
आशिक की इब्तिदा यही तस्लीम इश्क़ की ,
दानिस्ता मेरे दिल पे इख्तियार कर गई ।।
वो प्यार कर गई ,
या दिल के पार कर गई ।।2।।

Hindi Poem by Lakshmi Narayan Panna : 111378374
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now