सुनो आज कोई मेरी सुनो
मैंने तो तुम सब की सुनी
अपनों परायों की सुनी
हँसते रोते लोगों की सुनी
जिन्दा मुर्दों की सुनी
हवाओं चाँद तारों की सुनी
पेड़ों पत्तों की कहानी सुनी
बादलों और बरसात की सुनी
भूखे पेट की आवाज सुनी
हसीनाओं की हकीकत सुनी
प्यार और नफरत की सुनी
आशाओं के मरने की सुनी
अब बस ख़ामोशी की सुननी है
from USA
#सुनो