मनुष्य हो
या हो कोई यांत्रिक समान
दिशाहीन होने के बाद
अपने से ज्यादा
उनको हानि देता है
जो जो उसके आगे आते है
मैं दिशाहीन मनुष्य हूँ
आपका अहित कर सकता हूँ
मगर
ये जान लीजिए
इसमें मेरी गलती नही
मैं अनियंत्रित हूँ
मुझे हादसे की तरह गुजर जाने दीजिए
आप तो बस रस्ता खाली करिये !!