कभी सोचता हूं
चलो हम बढ़िया स्थिति में है
उन प्रेमी युगलों से
जो जुदा तो हो गए है
लेकिन मोड़-दर-मोड़ मिलना होता है
हम जुदा हुए
लेकिन अब नही मिलते किसी मोड़ पे
हम नही देख पाते, एक-दूजे से जुदा होने के बाद
दुःख में या ख़ुशी से मरे जा रहे
हमें दोनों मन मे एक दूजे के प्रति एक धारणा बना रखे है
जिसे किसी प्रकार की कोई नुकसान नही होता
अगर मान लो,हमे भी मोड़-दर-मोड़ मिलना होता
तो क्या होता ?
अगर तुम हमे किसी और से बात करते देखते
या हम तुम्हे देखते । या फिर मुझे दुःखी देखते
या हम तुम्हे दुःखी देखते।
दुःख होता दोनों ही हालातों में ।
ख़ैर हम अब ना मिलते है
वही बेहतर है,
हम अपनी अपनी आवधरणा को
सुरक्षित रखे हुए जी रहे है
या तो याद करके या भुल के !!
#Expression