सपने
-------
ये कमबख्त सपने भी न जाने कैसे
खुद-ब-खुद अपलोड हो जाते हैं!
हम ब्लैक एंड व्हाईट दुनिया में बसने वाले
इनके सतरंगी रंग देख कंफ्यूज्ड हो जाते हैं!
जानते हैं कि लाख कोशिशों के बावजूद भी
ये डाऊनलोड नही हो पाएंगें!
गल्ती से 99% होते भी हैं बस तभी जीवन में
स्पेस ओवरलोड हो जाते हैं!
दिल कहता है कि इन्हें अनलोड करके मस्त रहें हम यूंही
फिर भी हरबार ये जिद्दी न जाने क्यों रीलोड हो जाते हैं !
सुना है कि ये सपने तब भी पूरे नहीं होते जब
एक ही जीवन में कई वर्कलोड हो जाते हैं!