हे कृष्ण जो मरा हुआ है
हे कृष्ण
जो मरा हुआ है
उसे जीवित कर दो,
जो भ्रष्ट है
उसे नष्ट कर दो,
जो संस्कृति विहीन है
उसे संस्कार दे दो।
जो कटु है
उसे मधुर कर दो,
जो जहर है
उसे अमृत बना दो,
जो सोया है
उसे उठा दो,
जहाँ गीत न हो
वहाँ गीत सुना दो,
जो अन्त है
उसे आदि से जोड़ दो।
****** २०१०