Hindi Quote in Poem by Uma Vaishnav

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

परीक्षा
*****


परीक्षा की जब घड़ी आती है जिंदगी में,।
अपनों की बड़ी याद सताती है जिंदगी में।।

कठिनायाँ भी आसान लगने लगती है।
रिश्तों की कली मुस्काती है जिंदगी में।।

सभी मुश्किलें सरल लगने लगती है।
जब तक आप की दोस्ती है जिन्दगी में।।

परीक्षा से खुद की पहचान हो जाती है।
गलतियां भी सामने आ जाती है जिंदगी में।।

अब परीक्षा से हम नही घबरातें उमा।
हर घड़ी परीक्षा ले आजमाती है जिंदगी में।।

उमा वैष्णव
मौलिक और स्वरचित

Hindi Poem by Uma Vaishnav : 111347456
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now