बड़े ध्यान से आती विद्या
विद्यालय में रहती विद्या,
बस्ता बच्चे लेकर आते
बस्ते में रहती विद्या।
कितनी उज्जवल होती विद्या
बहुत धीरज देती विद्या,
पहिचान सबको देने आती
घर -घर जाती अपनी विद्या।
बहुत बड़ी होती विद्या
सुख-दुख अपने पढ़ती विद्या,
गाँव-शहर में रहती विद्या
बड़े जहाज में उड़ती विद्या।